फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kotwali police picked up three

कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन को उठाया

Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kotwali police picked up three
crime - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे पर शनिवार की शाम देशी घी व्यापारी के दो मुनीमों से 7.35 लाख रुपये की लूट के मामले में कोतवाली पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

विज्ञापन


शनिवार शाम अतुल ट्रेडिंग कंपनी के देशी घी व्यापारी अतुल के मुनीम हर्षित और अमित निवासी  हापुड़ पिलखुवा से रुपयों का कलेक्शन कर हापुड़ लौट रहे थे। तभी रास्ते में  नेशनल हाईवे पर डूहरी पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने  दोनों मुनीमों को साइड मारकर रोक लिया था। गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने  मुनीमों से 7.35 लाख रुपये लूट लिया था।
विज्ञापन


इस मामले में मुनीम हर्षित ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब कोतवाली पुलिस इस घटना का खुलासा करने में तेजी से जुट गई है। कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित हैं, जो दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर करने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed