{"_id":"6ac93fef30194244f7086b95","slug":"black-marketing-of-25000-liters-of-diesel-exposed-chandauli-news-c-189-1-svns1013-155978-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 25 हजार लीटर डीजल की कालाबाजारी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 25 हजार लीटर डीजल की कालाबाजारी का खुलासा
विज्ञापन
चंदौली कोतवाली परिसर में खड़ी टैंकर। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। चंदौली पुलिस ने कूटरचित बिल्टी, इनवॉइस और ई-वे बिल के जरिए 25 हजार लीटर हाईस्पीड डीजल की कालाबाजारी का मामला पकड़ा है। नवीन मंडी परिसर के पास डीजल से भरा टैंकर जब्त किया गया। पूर्ति विभाग की तहरीर पर पेट्रोल पंप संचालक, मैनेजर, टैंकर चालक और फर्म से जुड़े सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि टैंकर चालक अवधेश कुमार निवासी देवगलपुर, थाना मऊआइमा, प्रयागराज और खलासी नितेश सिंह, निवासी सुल्तानपुर से डीजल से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कागजात नहीं दिखा सके। जांच में पता चला कि डीजल एआरटीओ कार्यालय के समीप स्थित पेट्रोल पंप से लाया जा रहा था। मामले में जौनपुर की एक फर्म और अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है। पूर्ति विभाग ने डीजल के व्यावर्तन और कालाबाजारी का मामला पाए जाने पर पुलिस को तहरीर दी।
चंदौली कोतवाली प्रभारी विदेंश्वर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पेट्रोल पंप संचालक, मैनेजर, चालक और फर्म स्वामी समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार चालक अवधेश कुमार से पूछताछ करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।