फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother run over by truck while on her way to pay daughter's fees; dies.

Deoria News: बेटी की फीस जमा करने जा रही मां को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 10 Oct 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mother run over by truck while on her way to pay daughter's fees; dies.
मईल। बेटी के स्कूल फीस जमा करने जा रही मां की शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। बरठा-बरेजी मार्ग पर ज्ञान छपरा गांव के पास स्कूटी सवार महिला ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा मगर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव निवासी रीना चौहान (27) पत्नी कृष्णानंद चौहान सुबह करीब नौ बजे पांच वर्षीय बेटी आकृति के स्कूल फीस जमा करने स्कूटी से बरठा चौराहे स्थित एक निजी विद्यालय जा रही थीं। बरठा-बरेजी मार्ग पर ज्ञान छपरा गांव के पास बरहज की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed