फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Punjab combine harvester operator found unconscious in field dies

Yamuna Nagar News: खेत में बेहोश मिले पंजाब के कंबाइन चालक की मौत

Sat, 10 Oct 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Punjab combine harvester operator found unconscious in field dies
यमुनानगर। साढौरा क्षेत्र के गांव कुराली में खेतों में गए पंजाब निवासी कंबाइन चालक की मौत हो गई। वह खेत में बेहोशी की हालत में मिला था। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों ने बताया कि 45 वर्षीय गुरजंत सिंह पंजाब के बरनाला का रहने वाला था। वह कंबाइन पर चालक के तौर पर काम करता था और करीब पांच दिन पहले ही फसल कटाई के लिए यमुनानगर आया था। गुरजंट सिंह खेतों में शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे देखा तो तुरंत साढौरा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर साढौरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के नागरिक अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed