फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman assaulted after returning home from court; two accused arrested.

Rampur News: कचहरी से घर लौटी महिला से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted after returning home from court; two accused arrested.
रामपुर। कचहरी में तारीख पर पहुंची महिला को घर लौटने के बाद कथित तौर पर ससुराल पक्ष की मारपीट का सामना करना पड़ा। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, धमकी देने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामला गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला खटकान का है। मोहल्ला निवासी हलीमा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अक्तूबर को वह अपनी तारीख पर कचहरी गई थीं। वहां उनका पति मिला और उन्हें अपने साथ घर ले आया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब उन्होंने गंज थाने जाने की बात कही तो पति और ननदोई समेत परिवार के अन्य लोग भड़क गए। नईम उर्फ शानू, अरशी, फहाद खान, शाहनवाज और उनके पति ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि नईम उर्फ शानू ने उनका गिरेबान पकड़ा, पैर में लात मारी और तमंचा दिखाकर डराया। आरोपियों पर मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग उन्हें दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं।
महिला की तहरीर के आधार पर गंज थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, विवेचना के दौरान मोहल्ला खटकान निवासी अयान का नाम भी सामने आया। गंज पुलिस ने शाहनवाज और अयान को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

000
पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। यह वीडियो सात अक्तूबर का बताया गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला को बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed