{"_id":"58bae91c4f1c1b7f59832a73","slug":"entered-in-the-truck-parked-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुर्शदपुर के समीप एक बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहल्ला कोटला सादात निवासी शाहिद (38) अपने साथी कादिर के साथ नोएडा गया था। शनिवार की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर गुलावठी के रास्ते नोएडा वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह बुलंदशहर रोड पर गांव मुर्शदपुर के समीप पहुंचे तो वहां सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में बाइक जा घुसी। जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने शाहिद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष एनके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।