फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Eight injured in road accidents, including teacher.

सड़क हादसों में शिक्षक समेत आठ घायल

Sun, 28 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in road accidents, including teacher.
हाईवे समेत अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बुलंदशहर में तैनात अध्यापक समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें से एक को मेरठ रेफर किया गया है।  
विज्ञापन


जहांगीराबाद (बुलंदशहर) क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कार्यरत अध्यापक वीरपाल सिंह रविवार सुबह करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने जा रहे थे।

भद्स्याना मोड़ पर एक कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वीरपाल बुरी तरह घायल हो गए। दूसरी घटना शनिवार रात करीब 11 बजे गढ़ के बदरखा मोड़ पर हुई, जहां हाईवे पर जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने आगे चल रही इंडिका कार को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कार में सवार होकर दिल्ली से रामपुर लौट रहे रिजवान, उनका भतीजा मोईन, भांजा मतीन और चालक राहुल घायल हो गए। तीसरी घटना रविवार की सुबह करीब 7 बजे स्याना चौपला के ओवरब्रिज पर हुई, जहां हाईवे पर जा रही डग्गामार जीप ने गढ़ की तरफ आ रही सेंट्रो कार को साइड मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कार में सवार नितिन, उसका मौसा हरपाल और चालक हसरत खां निवासी बुलंदशहर घायल हो गए। सभी मेरठ से वापस लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां से नितिन को मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed