फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   druken barati beated.

सिपाहियों से बदसलूकी करने वाले शराबी बारातियों की पिटाई

Sat, 12 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 12 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
druken barati beated.
युवक पर हमला

मेरठ रोड पर पुलिस लाइन के पास एक विवाह मंडप के बाहर कुछ शराबी बारातियों एक राहगीर को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस से शराबी बारातियों ने जमकर अभद्रता की तो पुलिस बल ने उन्हें डंडों से पीटा। समझौता होने पर पुलिस ने हिरासत में लिए बारातियों को छोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर पुलिस लाइन के बराबर में एक विवाह मंडप स्थित है। बृहस्पतिवार को हापुड़ शहर से एक बारात यहां आई थी। बारात में शामिल कुछ लोगों ने चढ़त के दौरान जमकर शराब पी। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति वहां से जा रहा था। इस पर शराबियों ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन


किसी प्रकार व्यक्ति ने तत्काल पास ही पुलिस चौकी पर जाकर उक्त घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लैपर्ड सवार दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शराबियों की हरकत का विरोध किया। आरोप है कि शराबियों ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की और भिड़ गए।  पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल को सूचना दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शराबियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान बारात में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। इसके बाद पुलिस कुछ शराबियों को हिरासत में लेकर चौकी आ गई। बताया गया है कि बारात में शामिल लोगों के हस्तक्षेप पर मामला रफा-दफा हो गया। सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि बारातियों में शराब पीने के बाद कहासुनी हो गई थी। पुलिस के साथ हाथापाई की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed