{"_id":"57d1793a4f1c1be90631921b","slug":"dalit-family-assaulted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने की दलित परिवार के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने की दलित परिवार के साथ मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 08 Sep 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
दलित परिवार के साथ गाली-गलौच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थानाक्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में मामूली कहासुनी पर दबंगों ने दलित परिवार के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। वहीं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे पीड़ितों को पुलिस ने टरका दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
गांव पीरनगर सूदना निवासी पप्पू ने बताया कि उसकी मां के नाम राशन की दुकान आवंटित है। जिसे लेकर गांव के कुछ दबंग लोग उनसे रंजिश रखते हैं। 27 अगस्त की रात को वह अपने भाई रिंकू व टिल्लू के साथ बाइक पर सवार होकर गांव असौड़ा से अपने गांव को वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने उनकी बाइक को कार से टक्कर मारकर गिरा दिया और उसे जातिसूचक शब्द कहकर गाली-गलौच की। तभी स्थानीय लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद ये दबंग घर पहुंचे
विज्ञापन
और उसके भाई रिंकू के साथ गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसकी भाभी ने रिंकू को बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उनके साथ भी अभद्रता की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों को एकत्रित होता देख दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो पुलिस ने भगा दिया। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देकर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी अलंकृता सिंह ने मामलेे में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।