{"_id":"d3fa5b19ada7e6cde7fa2f61ad60d2be","slug":"chorni-mother-daughter-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरनी मां-बेटी गिरफ्त में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरनी मां-बेटी गिरफ्त में
अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ रोड स्थित मनोहर बैंक्वेट हॉल से लाखों रुपये और आभूषण से भरे बैग चुराने वाली मां-बेटी की पांच राज्यों की पुलिस को तलाश थी। दिसंबर, 2015 में मां-बेटी ने मेरठ में आईएएस आरके गोयल के यहां हुए विवाह समारोह से कैश और जेवरों से भरा बैग उड़ाया था।
मेरठ पुलिस चोरनी मां-बेटी को अपने साथ ले गई है। इसके अलावा दिल्ली, उत्तरांचल, मुंबई, गुजरात, राजस्थान पुलिस भी आरोपियों से पूछताछ करेगी। गढ़ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल से 15 जनवरी की रात करीब 16 लाख रुपये के जेवर और कैश से भरे बैग को उड़ाने वाली मां-बेटी की कई राज्यों की पुलिस को तलाश थी।
मूल रूप से गांव कढिया थाना पंजोर जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश निवासी बब्बो और उसकी बेटी मिथ्थी (13) को हापुड़ देहात पुलिस ने विवाह समारोह से बैग चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। मां-बेटी ने 15 दिसंबर 2015 को मेरठ में आईएएस अधिकारी आरके गोयल के यहां समारोह से छह लाख के आभूषण और नगदी से भरा बैग उड़ा लिया था।
विज्ञापन
दोनों के फुटेज वहां सीसीटीवी में भी कैद हो गए थे। तब से मेरठ पुलिस को इनकी तलाश थी। मेरठ पुलिस बब्बो और मित्थी को अपने साथ ले गई। हापुड़ देहात थाना के एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि दोनों अंतर्राज्यीय गैंग की सदस्य हैं। इस गिरोह में करीब एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।
इनका मुख्य निशाना विवाह समारोह होते हैं, जहां से वह आभूषण और नगदी से भरे बैग साफ करते हैं। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद, पूना, दिल्ली, भरतपुर (राजस्थान), बरेली आदि की पुलिस को उनकी सरगर्मी से तलाश थी। इन राज्यों की पुलिस टीम भी आरोपी मां-बेटी से पूछताछ करेंगी।