{"_id":"5856a55b4f1c1bab60c05fa4","slug":"car-was-being-cut-off-from-the-laser-gun-speed-interceptor-vehicles-over-invoices","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसेप्टर कार में लगी लेजर गन से कटेंगे ओवर स्पीड वाहनों के चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरसेप्टर कार में लगी लेजर गन से कटेंगे ओवर स्पीड वाहनों के चालान
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 18 Dec 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग भी एडवांस तकनीक से लैस हो गया है। हालांकि फिलहाल इस तकनीक का लाभ हर नौवें दिन ही मिल पाएगा। परिवहन विभाग को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इटरसेप्टर कार मिली है, इससे ओवर स्पीड वाहनों के चालान भी आसानी से हो सकेंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग द्वारा मेरठ और सहारनपुर मंडल के लिए एक इंटरसेप्टर वाहन दिया गया है। इस वाहन की खासियत है कि यह लेजर गन जैसे अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। इसमें अत्याधुनिक कैमरे लगे हैं जो दिन और रात दोनों में एकसमान काम करते हैं।
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ा यह वाहन सड़क से गुजरते हाई स्पीड वाहनों को कैमरों के माध्यम से परख लेगा और लेजर गन से दूर तक का फोटो क्लिक हो जाएगा। इसके बाद कार चालक को डाक से चालान उसके घर पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा एल्कोहल की मात्रा जानने के उपकरण भी इस कार में मौजूद रहेंगे। हालांकि शुरूआत में मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों को यह एक कार ही मिली है। जो हर नौवें दिन जिले में कार्य कर सकेगी। इस कार में लगे अत्याधुनिक उपकरणों के लिए 15 दिसंबर में सभी एआरटीओ को बाकायदा प्रशिक्षण दिया गया है।
एआरटीओ प्रणव झा ने बताया कि फिलहाल नौ जिलों को एकमात्र वाहन मिला है, लेकिन इसकी तकनीक काफी एडवांस है। इससे निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। जल्दी ही जरूरत के अनुसार ऐसे वाहनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।