{"_id":"56f020624f1c1bec0cf14d24","slug":"car-mounted-on-divider","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर चढ़ी कार, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर पर चढ़ी कार, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 21 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में एनएच-24 पर सबली कट के पास खराब खड़ी प्राइवेट बस से बचने के चक्कर में एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-24 पर सबली कट के पास एक प्राइवेट बस अचानक खराब हो गई। बस के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के बस को देखकर उससे बचने की कोशिश की। इस प्रयास में कार कार डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने कार सवारों को किसी तरह बाहर निकाला। कार सवारों को मामूली रूप से चोट आई। उन्होंने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। किसी ने पुलिस को हंगामे की सूचना दे दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही कार सवार भाग गए।
विज्ञापन