{"_id":"584ac7ec4f1c1b9b1944a827","slug":"booty-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की निशानदेही पर लूट का माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की निशानदेही पर लूट का माल बरामद
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 09 Dec 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
जेवरात
- फोटो : demo pic
बुलंदशहर जेल में बंद दो अंतर्जनपदीय बदमाशों को रिमांड पर लाकर सिंभावली पुलिस ने उनकी निशानदेही पर डेढ़ माह पहले दंपति से लूटे गए जेवरात बरामद किए।
विज्ञापन
बुलंदशहर जेल में बंद चल रहे चोखेलाल निवासी माली की मंढैया थाना नरसैना और रविंद्र निवासी औरंगाबाद को सिंभावली पुलिस 10 घंटों के रिमांड पर शुक्रवार को थाने में ले आई। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने 28 अक्तूबर को गांव
विज्ञापन
नयाबांस के पास नूरपुर गांव निवासी विनोद पुत्र मामचंद और उसकी पत्नी से 11 हजार की रकम समेत कुंडल तथा सोने की अंगूठी लूटने का जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस उन्हें नहर पटरी वाले जंगल में लेकर पहुंची, जहां उनकी निशानदेही पर खेत में छिपाकर गए कुंडल और अंगूठी बरामद की।
विज्ञापन
एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि रिमांड पर लाए गए दोनों बदमाश कई जनपदों में लूट और हत्या जैसी करीब दो दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। शिकारपुर क्षेत्र में लूटपाट के दौरान हत्या करने के मामले में दोनों बुलंदशहर जेल में बंद हैं।