फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Beating with sticks.

युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीट अधमरा किया

Sat, 04 Jun 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 04 Jun 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
Beating with sticks.
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान में शनिवार को जमीन के विवाद में बड़े भाई और भतीजे ने एक युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। शोर मचाने पर परिजनों के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांव नान निवासी पवन यादव का अपने बड़े भाई बब्बू से जमीन का विवाद चल रहा है। इस कारण कई बार दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन चुकी है। आरोप है कि शनिवार को बब्बू का पवन से इसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


बात बढ़ने पर बब्बू ने अपने पुत्र सुमित के साथ मिलकर पवन को बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। सिर में डंडा लगने से वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर परिजनों के पहुंचने पर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने भाई और भतीजे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

एसओ हाफिजपुर संजय यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed