फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   As opposed to not ration, soldiers fired at.

राशन न देने का विरोध किया, सिपाही पर फायरिंग

Sun, 24 Jan 2016 07:01 PM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Sun, 24 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
As opposed to not ration, soldiers fired at.
सिंभावली तहसील के एक गांव में राशन न देने के विरोध पर युवक ने यूपी पुलिस के सिपाही पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिए। सिपाही बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


पब्लिक ने आरोपी को दबोचकर पिस्टल छीन ली। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में लेकर पीड़ित सिपाही से तहरीर ले ली है।

सिंभावली तहसील के एक गांव में शनिवार को राशन वितरण हो रहा था। गांव में ही रहने वाला वृद्ध धीर सिंह जाटव राशन लेने गया, लेकिन डीलर के राशन न देने पर वह घर लौट आया।

धीर सिंह का बेटा यूपी पुलिस में सिपाही है और आजकल मुजफ्फरनगर में तैनात है। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। वह पिता को साथ लेकर राशन डीलर के पास विरोध जताने गया।
विज्ञापन


इस पर राशन डीलर ने उससे अभद्रता कर दी और गांव के ही एक युवक को कॉल कर बुला लिया। युवक ने वहां पहुंचते ही गाली-गलौच की और अपनी अंटी से लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर  फायरिंग कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में सिपाही बाल-बाल बच गया। राशन लेने के लिए आए लोगों ने हिम्मत जुटाकर युवक को दबोच लिया और पिस्टल छीन ली। हालांकि आरोपी लोगों के चंगुल से छूटकर भाग गया। पीड़ित सिपाही ने आरोपी का पिस्टल थाने में दिया और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed