Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three youths arrested in Shoghi with 24 grams of 'chitta' (synthetic drug)

Shimla News: शोघी में 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three youths arrested in Shoghi with 24 grams of 'chitta' (synthetic drug)
त्योहारी सीजन में नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने बढ़ाई मुस्तैदी, रोहड़ू और कुमारसैन के रहने वाले हैं आरोपी
विज्ञापन

एक न्यायिक हिरासत में दो पुलिस रिमांड पर भेजे

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। त्योहारी सीजन में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार नाकाबंदी कर रही है। दिवाली के दिन पुलिस ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को 24 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपी रोहड़ू और कुमारसैन क्षेत्र के रहने वाले हैं। पहले मामले में पुलिस ने पुलिस पोस्ट शोघी के पास एक बस को चेकिंग के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान सीट पर बैठे कुमारसैन निवासी 42 वर्षीय विजय ठाकुर के कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे मामले में स्पेशल सेल की टीम ने शोघी के पास एक अन्य बस की तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार रोहड़ू निवासी 30 वर्षीय भोपिंद्र सिंह और 32 वर्षीय अनुज कुमार के कब्जे से 13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान भोपिंद्र सिंह की जैकेट की जेब में रखी सिगरेट की डिब्बी से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में चिट्टा मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article