फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Angry medical store operators performance

गुस्साए मेडिकल स्टोर संचालकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Sat, 02 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Angry medical store operators performance
मेडिकल स्टोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बक्सर के गांव वैट में रंगदारी नहीं मिलने पर गांव निवासी कुछ दबंगों ने मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर गुस्साए मेडिकल स्टोर संचालकों ने शनिवार को घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। स्टोर संचालकों ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होने पर सभी मेडिकल स्टोर बंद करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


 बक्सर क्षेत्र के गांव वैट निवासी फिरासत पुत्र नुसरत अली मेडिकल स्टोर चलाता है, जिससे गांव के ही कुछ दबंग 30 हजार रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मांगते हैं। स्टोर संचालक फिरासत अली शुक्रवार रात करीब दस बजे स्टोर बंद कर कार से घर लौट रहा था, नहर पटरी वाले रास्ते पर सफारी में सवार चार लोगों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर उसकी कार रुकवा ली। उन्होंने रंगदारी नहीं मिलने पर फिरासत की पिटाई कर दी, मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


घटना का पता लगते ही क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालकों में रोष फैल गया। उन्होंने शनिवार सुबह गांव बक्सर में एकत्र होकर इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर करते हुए धरने पर बैठ गए। पीड़ित ने थाने में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। स्टोर संचालकों ने रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर स्टोर बंद करने की चेतावनी दी है।  उधर, एसओ एनके शर्मा का कहना है कि स्टोर संचालक फिरासत अली ने गांव के ही अलमास खां नासिर, मुनकाद, अलमास अहमद के खिलाफ तहरीर देकर रंगदारी नहीं मिलने पर मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर जांच कराई जा रही है। सच्चाई सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed