{"_id":"586693414f1c1b741aeee2f5","slug":"alcohol-during-vehicle-checking-four-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चैकिंग के दौरान कच्ची शराब के साथ चार दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चैकिंग के दौरान कच्ची शराब के साथ चार दबोचे
ब्यूरो , अमर उजाला हापुड़
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग ने गंगा खादर के गांवों के जंगल में गन्ने की फसल के बीच चल रहे कच्ची शराब बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। वहीं चैकिंग के दौरान 35 लीटर कच्ची शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गंगा खादर क्षेत्र के नयागांव और भगवंतुर के जंगल में छापा मारा। जहां गन्ने के खेतों में गैर कानूनी ढंग से कच्ची शराब की भट्ठियां चलती मिली। छापामारी के दौरान टीम ने दो भट्ठियां पकड़ी।
विज्ञापन
मौके से 50 लीटर तैयार कच्ची शराब, दो हजार लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण, ड्रम बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि सभी सामान को कब्जे में लेकर लहन को नष्ट कर दिया गया है। टीम को आता देख शराब बना रहे लोग खेतों में घुसकर भाग निकलने में सफल हो गए।
विज्ञापन
जिनकी सुरागरसी कराई जा रही है। वहीं मुखबिर की सूचना पर गांव हिम्मतपुर, नयागांव और अब्दुल्लापुर में भी छापामारा गया। जहां 35 लीटर कच्ची शराब के साथ ओमप्रकाश निवासी बलवापुर, शीशपाल, सतीश और संजय निवासी मोहम्मदाबाद, थाना गजरौला जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
कच्ची शराब की बिक्री बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी
कच्ची शराब की बिक्री बंद न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पावटी गांव के वीरपाल, जयवीर, राकेश और सतेंद्र ने डीआईजी को पत्र भेजा है। इसमें उल्लेख किया है कि गांव में कच्ची शराब बेचने का गैरकानूनी धंधा तेजी के साथ फल फूल रहा है।
इससे गरीब-मजदूर तबके के साथ ही युवा वर्ग लगातार नशे की लत में फंसता जा रहा है। आरोप है कि कच्ची शराब बिक्री का विरोध करने पर इस धंधे से जुड़े लोग फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देते हैं।
इसमें संबंध में एसडीएम आरएन पांडेय और सीओ सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि आबकारी निरीक्षक को पहले ही निर्देश दिया जा चुका है। पावटी सहित जिन गांवों में कच्ची शराब का गोरखधंधा चल रहा है, वहां छापामारी कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।