फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Advocates for the High Court bench Performance.

हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2015 08:39 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 19 Nov 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच बनवाने की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने से वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कचहरी में धरना दिया।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार कंसल और सचिव शाहिद हुसैन ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हाईकोर्ट इलाहाबाद करीब 600 किमी दूर है। जिसका कारण क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाने के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना होती है, तो जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिलेगा। अधिवक्ता युसुफ कुरैशी, अनिल आजाद ने कहा कि अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने के लिए संघर्ष करते रहें हैं।

इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े, उसके लिए तैयार हैं। यह लड़ाई अधिवक्ताओं की नहीं बल्कि आम जनता की है।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह चौहान और सत्यपाल सिंह तोमर ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से वेस्ट यूपी के अधिवक्ता हाईकोर्ट बैंच की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है।


वहां अनिल शिशोदिया, रमेश चंद्रा, इंतजार अली, भोपाल शिशोदिया, खालिद खान, रामलाल, सुशील आजाद, मुकुल त्यागी, केशव त्यागी, पंकज सोती, सुंदरलाल आर्य, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed