फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कन्नौज के एक परिवार की दलित उत्पीडन के मामले में होगी कुर्की

कन्नौज के एक परिवार की दलित उत्पीडन के मामले में होगी कुर्की

Sat, 14 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज के एक परिवार की दलित उत्पीडन के मामले में होगी कुर्की
कन्नौज के एक परिवार की दलित
विज्ञापन

उत्पीड़न के मामले में होगी कुर्की

हापुड़। कोतवाली में 2017 में दर्ज हुए जानलेवा हमले व एससी/एसटी एक्ट के एक मामले में फरार कन्नौज के एक परिवार की पुलिस कुर्की करेगी। इस संबंध में पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय से अनुमति मांगी है। पुलिस को आरोपी पिता, उसके पुत्र और पुत्री की तलाश है।

सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में कोतवाली में एससी/एसटी एक्ट के मामले में एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसमें खुशीराम, उसका पुत्र संदीप और पुत्री खुशबू निवासी ग्राम सिंगरी थाना ठठिया जिला कन्नौज के नाम भी प्रकाश में आए थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें भी बनाई गईं और उनके घर में दबिश देने के लिए भेजा भी गया, लेकिन वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके थे। आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय में 82 सीआरपीसी की कार्रवाई का अनुरोध किया था, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। जल्द ही आरोपियों के घर की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed