फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एमबीबीएस के जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्र के साथ की मारपीट

एमबीबीएस के जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्र के साथ की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस के जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्र के साथ की मारपीट
मेडिकल के जूनियर छात्रों ने सीनियर को पीटा
विज्ञापन



पिलखुवा। हाइवे स्थित एक मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में हुए विवाद के दौरान जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्र के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। घायल छात्र को उसके साथियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने चार छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया तथा दो छात्रों को नोटिस जारी किया है।

शुक्रवार की दोपहर हाइवे स्थित एक एमबीबीएस कालेज की कैंटीन में जूनियर व सीनियर छात्र खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर जूनियर छात्रों का एक सीनियर से विवाद हो गया। इस दौरान जूनियर छात्र गाली गलौच करने लगे, जिसका विरोध करने पर सीनियर के साथ मारपीट कर दी। इसमें छात्र बुरी तरह घायल हो गया, घटना के दौरान कैंटीन में अफरा तफरी मच गई। दोस्तों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के कुछ देर बाद कालेज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। सीनियर छात्रों ने इस घटना को लेकर रोष जताया है। कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला का कहना है कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। कालेज प्रशासन का कहना है कि इस मामले में चार छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया है। जबकि दो छात्रों को नोटिस जारी किए है।
विज्ञापन


- कॉलेज प्रशासन ने चार छात्रों को हॉस्टल से निकाला, दो को नोटिस
- पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed