फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पिकअप लूट के बाद की गयी थी चालक की हत्या

पिकअप लूट के बाद की गयी थी चालक की हत्या

Sun, 17 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पिकअप लूट के बाद की गयी थी चालक की हत्या
पिकअप लूट के बाद की गई थी चालक की हत्या
विज्ञापन


हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित बदनौली के जंगल में शुक्रवार सुबह मिले शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। मृतक संतोष तिवारी आजमगढ़ जिले का रहने वाला था और पिकअप चलाता था। पुलिस के अनुसार वह नोएडा से पिकअप में सेनेट्री का माल लेकर बरेली के लिए निकला था। पिलखुवा के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया। बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बदनौली के जंगल में फेंक दिया। इस मामले में मसूरी पुलिस ने पिकअप व माल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि दिल्ली के केशवपुरम निवासी अभिनव गंभीर ने पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया गया कि 14 जून की रात पिकअप संख्या यूपी-16ईटी 4081 में आजमगढ़ के गांव छत्तरपुर मधा पट्टी निवासी संतोष तिवारी उसका सेनेट्री का सामान भरकर बरेली, शाहजहांपुर के लिए निकला था। संतोष तिवारी वर्तमान में नोएडा के थाना सेक्टर-20 के बीआर कांप्लेक्स हरोला में रह रहा था। 15 जून तक जब माल बरेली नहीं पहुंचा तो अभिनव गंभीर ने इस बात की जानकारी पिलखुवा पुलिस को दी। दरअसल, पिलखुवा पहुंचने तक संतोष की बात अभिनव से हुई थी। उसके बाद वह लापता हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बदनौली के जंगल में एक युवक का शव मिलने पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त संतोष तिवारी के रूप में की। उसकी लूटपाट के बाद बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिले की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी तभी गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने हापुड़ पुलिस को जानकारी दी कि उनके क्षेत्र से लूटा गया पिकअप वाहन बरामद कर लिया गया है। जबकि एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। बदमाश ने पुलिस को बताया कि उसने व उसके साथियों ने संतोष की हत्या कर उसका शव बदनौली के जंगल में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से उसके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed