{"_id":"5b2d402e4f1c1bb51e8b74f5","slug":"41529692206-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहबद्दीपुर में घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से बल्ब उतार रही किशोरी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक परिवार के लोगों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव शाहबद्दीपुर निवासी जयप्रकाश की 14 वर्षीय पुत्री भावना बृहस्पतिवार देर शाम घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से सीढ़ी लगाकर बल्ब उतारने का काम कर रही थी। अचानक करंट लगने से भावना बुरी तरह झुलस गई, जिससे भावना की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही परिवार और गांव के लोगों को भावना की मौत का पता चला तो कोहराम मच गया। करंट से मौत की सूचना मिलने पर हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। तब तक परिवार के लोग मृतका का अंतिम संस्कार कर चुके थे। थाना प्रभारी रवि रत्न ने बताया कि परिवार के लोगों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया था। ऐसे में पुलिस लौट आई।