{"_id":"5a316dd74f1c1b3c3d8bd666","slug":"201513188823-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात घायल हुए, दो मेरठ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात घायल हुए, दो मेरठ रेफर
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में सात घायल, दो मेरठ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सिंभावली के गांव बक्सर निवासी आशु मंगलवार रात फलों का ठेला लेकर घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर सिंभावली थाने के सामने हापुड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने आशु को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो चालक को दबोच कर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं मेरठ निवासी राहुल, दिनेश और महकार बुधवार सुबह कार से गढ़ आ रहे थे। इस दौरान गढ़-मेरठ रोड पर गांव नानपुर के पास कोहरे के कारण कार सड़क किनारे खडे़ एक ट्रक से टकरा गई। इससे कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। इसके अलावा गजरौला निवासी जफर और शोएब की बाइक गांव अल्लाबख्शपुर के पास बने कट के पास अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे दोनों घायल हो गए। एक अन्य घटना में नेशनल हाईवे पर स्याना चौराहे के पास लठीरा निवासी रामू की साइकिल में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह भी घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने जफर और शोएब को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया।