फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   खुद को पुलिसकर्मी बताकर लाखों के आभूषण ठगे

खुद को पुलिसकर्मी बताकर लाखों के आभूषण ठगे

Fri, 29 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खुद को पुलिसकर्मी बताकर लाखों के आभूषण ठगे
खुद को पुलिसकर्मी बता लाखों के आभूषण ठगे
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संजय विहार आवास विकास कालोनी निवासी एक महिला से तीन ठगों ने पुलिस का कार्ड दिखाकर लाखों के आभूषण ठग लिए। आरोपियों ने महिला को एक पोटली में दो नकली कड़े देकर घर भेज दिया। घर पहुंचकर पोटली खोलकर देखने के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
संजय विहार आवास विकास कालोनी के ए-ब्लॉक निवासी सुखदेव कौर बृहस्पतिवार दोपहर घर से बैंक में लॉकर खुलवाने गई थी। बैंक से काम खत्म करने के बाद वह पैदल ही अपने घर लौट रही थी। जब वह मेरठ रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय के पास पहुंची तो तीन अज्ञात लड़कों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

तीनों ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताते हुए इस प्रकार आभूषण पहनकर नहीं चलने की सलाह दी। युवकों ने पुलिस का कार्ड दिखाते हुए महिला को विश्वास में लिया और आभूषण उतारकर अपने पास रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर महिला ने कानों के कुंडल, गले की चेन, दो अंगूठी और एक सोने का कड़ा उतारकर उन्हें दे दिया।
इसके बाद तीनों ठगों ने महिला को एक कागज की पोटली बनाकर दो नकली कड़े उसमें रख दिए और घर भेज दिया। जब महिला अपने घर पहुंची और कागज की पोटली खोली तो उसमें नकली कड़े देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में वह अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed