फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रेस्टोरेंट में भीषण आग से हड़कंप, लाखों का नुकसान

रेस्टोरेंट में भीषण आग से हड़कंप, लाखों का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में भीषण आग से हड़कंप, लाखों का नुकसान
रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन


हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट की रसोई में मंगलवार सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक फायरकर्मी भी झुलस गया। आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।

दिल्ली रोड पर नजीर के नाम से एक फैमिली रेस्टोरेंट है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रेस्टोरेंट बंद था। तभी कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट से धुआं निकलते देख फायर बिग्रेड और कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना के बाद हापुड़ स्टेशन से फायर बिग्रेड पहुंच गई, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पानी खत्म होने के बाद ओपीसी सिनेमा के टैंकरों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान पिलखुवा और गढ़ से भी फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां पहुंच गई। आग बुझाने के दौरान फायरकर्मी नरेंद्र कुमार मामूली रूप से झुलस गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। रेस्टोरेंट का मैनेजर कृष्णा मंगलवार को छुट्टी पर था इसलिये नुकसान का आकलन नहीं हो पाया। हालांकि करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


-बंद रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से लगी आग, एक फायर कर्मी भी झुलसा
- करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed