{"_id":"5adcd5b94f1c1b86098b5f95","slug":"161524422073-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से गन्ने की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से गन्ने की फसल जली
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से गन्ने की फसल जली
गढ़मुक्तेश्वर। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने बिजली निगम से जर्जर तारों को बदलवाए जाने की मांग की है।
गढ़ क्षेत्र के गांव मानक चौक में रविवार की सुबह करीब दस बजे जंगल में खेतों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर सुखवीर फौजी के गन्ने के खेत में गिर गया। तार से निकली चिंगारी से गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली। खेत से धुंआ और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने गांव में सूचना दी। इसके बाद किसानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसानों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक करीब पांच बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। जर्जर तारों के टूटकर गिरने से क्षेत्र में लगातार खेतों में खड़ी फसल जलकर नष्ट हो रही है, जिसके चलते किसानों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। किसानों ने बिजली निगम से जर्जर तारों को बदलवाने और जली फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। बिजली निगम के एक्सईएन तरुण पाठक का कहना है कि जर्जर तारों का सर्वे कराकर जल्द की बदलवा दिया जाएगा।