फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मनचाही पूरी न होने पर लड़के वालों ने आंख फेरीं

मनचाही पूरी न होने पर लड़के वालों ने आंख फेरीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
मनचाही पूरी न होने पर लड़के वालों ने आंख फेरीं
मनचाहा दहेज न मिलने पर शादी से किया इंकार
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। अपनाने की रस्म में मनचाहा दहेज न होने से नाराज लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की वाले जब मनाने पहुंचे तो उन्हें बैरंग लौटा दिया। लड़की पक्ष ने अब पुलिस से शिकायत करने क ा निर्णय लिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र का एक युवक नोएडा की प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है, जिसका उसके परिजनों ने पिछले दिनों दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाली एक लड़की से रिश्ता तय किया था। लड़का अपनाने की रस्म के दौरान लड़की के परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार उपहार समेत हजारों की रकम खर्च की थी, लेकिन लड़के वाले इससे संतुष्ट नहीं हो पाए। जिन्होंने बीस जून को रिश्ता तोड़कर इस संबंध में गाजियाबाद के बिचौलिया को भी खबर कर दी। जो शर्मिंदगी के चलते कई दिनों तक चुप्पी साधे रहा, लेकिन आखिरकार उसे लड़की वालों से सारी हकीकत बतानी ही पड़ी। जिसे सुनते ही लड़की वालों के होश उड़ गए और वे अपने रिश्तेदारों समेत बिरादरी के कई लोगों को साथ लेकर लड़के वालों से वार्ता करने आ गए। लेकिन लड़के वालों ने अपने दर पर लड़की पक्ष कोई भी मान सम्मान देने की बजाए बेरुखी के साथ बैरंग लौटा दिया। लड़की पक्ष का कहना है कि रिश्ता तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने को एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

सीओ अशोक शुक्ल का कहना है कि थाने में कोई भी सूचना अथवा तहरीर न आने से फिलहाल उन्हें इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर कोई तहरीर आती है तो जांच पड़ताल कराकर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed