फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   टायर फटने पर सब्जी से भरी केंटर हाईवे डिवाइडर से टकराई

टायर फटने पर सब्जी से भरी केंटर हाईवे डिवाइडर से टकराई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने पर सब्जी से भरी केंटर हाईवे डिवाइडर से टकराई
टायर फटने से सब्जी से भरा कैंटर पलटा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के सिखैड़ा के पास टायर फटने से सब्जी से लदा कैंटर डिवाईडर से टकरा कर पलट गया। जिससे हजारों रुपये की सब्जी बर्बाद होने के साथ ही तीन किसान भी घायल हो गए।
जनपद अमरोहा के धनौरा क्षेत्र के गांवों से करेला, तोरी, भिंडी, लोकी और टमाटर लादकर एक कैंटर बृहस्पतिवार की रात में दिल्ली की आजादपुर मंडी को जा रहा था। रात में करीब एक बजे सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के पास टायर फटने से कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा कर पलट गया। इसमें सोनू, तेजपाल, जयप्रकाश घायल हो गया और हजारों रुपये कीमत की सब्जी भी सड़क पर बिखरने से बर्बाद हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर आए परिजन प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपने साथ गजरौला अस्पताल को ले गए।
विज्ञापन


कैंटर पलटने से हाइवे पर लगा जाम
टायर फटने पर अनियंत्रित हुआ कैंटर डिवाईडर से टकराकर पलटा तो उसमें भरी कुंतलों सब्जी हाइवे पर फैल गई। जिससे हाइवे की एक साइड में वाहनों का आवागमन थम गया और फिर दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों को एक ही साइड से होकर आना जाना पड़ा। कैंटर चालक राजेश और क्लीनर वेदपाल निवासी अमरोहा ने क्रेन बुलवाकर हाइवे पर पलटे कैंटर को हटवाया, तब जाकर आधा घंटा बाद हाईवे की प्रभावित साइड में आवागमन चालू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed