{"_id":"5d029af2bdec226d683fe1ff","slug":"15604518157-garh-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चाचा भतीजी समेत आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में चाचा भतीजी समेत आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में चाचा भतीजी समेत आठ घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सड़क हादसों में चाचा भतीजी समेत आठ घायल हुए, जिनमें हालत गंभीर होने पर दो को हापुड़ रेफर किया गया।
गढ़ मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास बुधवार की रात में करीब दस बजे सड़क पार कर रहे आवारा पशु की टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे ड्राइविंग कर रहा दिनेश और उसका दोस्त वीरपाल निवासी मेरठ घायल हो गए। जो जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना में मामा के घर से वापस लौट रहे थे। दूसरी घटना दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे पर गांव अठसैनी के सामने फ्लाई ओवर के पास हुई, जहां बुधवार की देर रात में कैंटर की साइड लगने से कार सवार मोहित, उसकी भतीजी दुलारी, दोस्त विवेक और चालक योगेश निवासी शहादरा दिल्ली घायल हो गए। तीसरी घटना बृहस्पतिवार की सुबह गढ़ स्याना रोड पर गांव सदरपुर के पास हुई, जहां दूध के टेंकर की साइड लगने से बाइक पर जा रहा हसरत और हबीब निवासी बुलंदशहर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया, जहां हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने हबीब और विवेक को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया।