फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बच्चे के अपहरण के मामले में सही कार्रवाई की मांग की

बच्चे के अपहरण के मामले में सही कार्रवाई की मांग की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बच्चे के अपहरण के मामले में सही कार्रवाई की मांग की
बच्चे के अपहरण के मामले में सही कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट से बच्चे के अपहरण के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर सही विवेचना किए बिना एफआर लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने आईजी को पत्र भेजकर सही विवेचना और न्याय की गुहार लगाई है।

ब्रजघाट निवासी मनीष कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को आईजी मेरठ को शिकायती पत्र भेजा है। जिसका कहना है कि 21 मई की सुबह करीब साढे़ आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने उसके भतीजे का घर के बाहर से अपहरण कर लिया था, लेकिन बाइक फिसलने के चलते अपहरणकर्ता बच्चे को गढ़ में छोड़कर भाग निकले थे। घटना के संबंध में गढ़ थाने में रिपोर्ट लिखवाई गई थी। मनीष का कहना है कि विवेचक ने केवल 17 दिन में बिना बयान लिए ही घटना की जांच पूरी कर एफआर लगा दी है। पीड़ित ने बताया कि विवेचक ने सही ढंग से जांच किए बिना ही एफआर लगाई है, जिसे वह और उसके परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उसने बताया कि मार्च 2015 में उनके घर पर डकैती की घटना हुई थी, उस संबंध में भी पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है, जिससे वह और उसके परिजन भयभीत हैं। मनीष ने आईजी को भेजे गए पत्र में उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीओ अशोक शुक्ल का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले की सहीं जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed