फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ट्रक और बाइक की भिड़ंत में चाचा की मौत,2भतीजे घायल

ट्रक और बाइक की भिड़ंत में चाचा की मौत,2भतीजे घायल

Sat, 27 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रक और बाइक की भिड़ंत में चाचा की मौत,2भतीजे घायल
ट्रक और बाइक की भिड़ंत में चाचा की मौत, 2भतीजे घायल
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाने के सामने डिवाइडर कट के पास बुलेट बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि उसके दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी के मिशलगढ़ी निवासी सलमान(25) बाइक से अपने दो भतीजे जैद और एक अन्य किशोर के साथ अपने घर से सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैट में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

जब बाइक हाइवे पर बाबूगढ़ थाने के सामने कट के पास पहुंची तो एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सलमान व उसके दोनों भतीजे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सलमान को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पता चला है कि मृतक सलमान का चार माह पहले ही निकाह हुआ था। इस हादसे के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।


लोकल कंपनी का हेलमेट बना मौत का कारण -
हेलमेट सिर पर लगा होने के बावजूद बाइक सवार युवक की मौत होने पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, मृतक सलमान का हेलमेट किसी लोकल कंपनी का था, जो सिर पर लगा रहने के बावजूद दुर्घटना के दौरान टूट गया और सलमान के सिर में गंभीर चोट लग गयी। जिसके कारण उसकी लगभग मौके पर ही मौत हो गयी। अगर यह उच्च क्वालिटी का होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed