फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बंधक बनाकर तीन युवकों ने महिला से गैंगरेप किया

बंधक बनाकर तीन युवकों ने महिला से गैंगरेप किया

Thu, 20 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर तीन युवकों ने महिला से गैंगरेप किया
महिला को बंधक बनाकर 12 दिन तक गैंगरेप
विज्ञापन

- दिल्ली के अस्पताल में भर्ती सास की दवा लेने गई थी महिला
- गांव निवासी युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण
- दिल्ली में ही रखा गया था महिला को, हाइवे किनारे छोड़कर भागा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली के अस्पताल में भर्ती सास की दवा लेने गई महिला का गांव निवासी युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। आरोपी ने अपने दो दोस्तों संग महिला के साथ 12 दिन तक दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को आरोपी उसे हाइवे किनारे छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर महिला को उसके पति और दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है।

गढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार सास के लिए वह नौ सितंबर को मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रही थी। अस्पताल के बाहर उसे गांव का ही एक युवक मिल गया। आरोपी ने जल्द दवा दिलाने का झांसा देकर महिला कोेे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और दिल्ली में ही एक मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। युवक ने अपने दो साथियों को भी वहां बुला लिया। आरोपी 12 दिन तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे। बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव का आरोपी युवक उसे घर पहुंचाने की बात कहकर बस से ले आया और हाइवे किनारे छोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी है कि अगर परिजनों या पुलिस से कोई शिकायत की तो फिर उसके दोनों बच्चों समेत पति की हत्या कर दी जाएगी। संबंधित थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने लिखित तहरीर नहीं दी है। पूरा घटनाक्रम दिल्ली से जुड़ा बताया जा रहा है, इसलिए पीड़ित महिला को दिल्ली के संबंधित थाने में ही एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed