{"_id":"5bb7992d867a5507906fcb55","slug":"141538758957-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला किया
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, फायरिंग
- गांव खिलवाई का मामला, चार कर्मचारी घायल
- दोनों हाथों में तमंचे लेकर मकान मालिक ने किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम के साथ एक मकान स्वामी ने हाथापाई की। दोनों हाथों में तमंचा लिए आरोपी ने चार बिजली कर्मियों को तमंचे की बट से पीटा। आरोपी ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे गांव में दहशत फैल गई। जेई ने मामले में तहरीर दी है।
गढ़ क्षेत्र के गांव खिलवाई में बिजली चोरी होने की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर चार सदस्यीय टीम चेकिंग करने गई। सचिन, सुभाष, बिजेंद्र और असलम ने गांव पहुंचकर चेकिंग का काम शुरू कर दिया। जैसे ही बिजली कर्मी एक घर में पहुंचे तो मकान मालिक अपने दोनों हाथों में तमंचे लेकर वहां आ गया। उसने चेकिंग के लिए घर में घुसने पर कड़ी नाराजगी जताई और बिजली कर्मियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उसने तमंचों की बट से चारों बिजली कर्मियों को जख्मी कर दिया। आरोपी ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इससे डर कर बिजली कर्मी मौके से भाग निकले और गांव के बाहरी छोर पर पहुंचकर कोतवाली को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक जांच पड़ताल करने के साथ ही हमलावर को काफी तलाश किया, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि जेई सुंदर सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।