{"_id":"6a9493c0d37378a2c90d4bfa","slug":"leopard-spotted-strolling-in-orchard-panic-among-villagers-as-video-goes-viral-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171772-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाग में टहलता दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाग में टहलता दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात(अमरोहा)। तहसील क्षेत्र के गांव नौगावां तगा में शनिवार रात एक तेंदुआ गांव के बाहर स्थित एक बाग में घूमता नजर आया। कुछ युवकों ने तेंदुए का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ बाग में टहलता दिखाई दे रहा है।
तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर लोगों ने अपने बच्चों को अकेले बाहर नहीं जाने की हिदायत दी है। वहीं, रात के समय ग्रामीण खेतों की ओर जाने से भी बच रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि तहसील क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जमना खास, बसेड़ा पेली चौहान और मुनीमपुर समेत कई गांवों में भी तेंदुए की मौजूदगी देखी जा चुकी है। लगातार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने वन विभाग से जंगल और आसपास के क्षेत्रों में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि टीम को गांव भेजकर जांच कराई गई थी। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने के पिंजरा लगाया जाएगा।