फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मुरादनगर से लूटा ट्रैक्टर हापुड़ से बरामद

मुरादनगर से लूटा ट्रैक्टर हापुड़ से बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुरादनगर से लूटा ट्रैक्टर हापुड़ से बरामद
मुरादनगर से लूटा ट्रैक्टर हापुड़ से बरामद
विज्ञापन


हापुड़। मुरादनगर क्षेत्र से लूटा गया ट्रैक्टर सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस ने मोदीनगर रोड से बरामद कर लिया। पुलिस ने एक बदमाश को भी दबोच लिया, जबकि उसके कार सवार साथी फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मुरादनगर क्षेत्र के गांव रावली निवासी अजब सिंह पुत्र जयवीर सोमवार रात मोदीनगर शुगर मिल पर अपने ट्रैक्टर ट्राली से गन्ने डालने आया था। देर रात गन्ने डालने के बाद जब वह वापस जा रहा था तो मुरादनगर थाना क्षेत्र के सलामाबाद गांव के पास कार सवार पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया और उसके हाथ पैर बांधकर ईंख के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

बदमाश ट्राली को वहीं छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद बंधन मुक्त होकर किसान ने किसी तरह 100 नंबर पर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
लूट की सूचना आसपास के जिलों में भी फ्लैश कर दी गई। उसके बाद हापुड़ कोतवाली पुलिस भी सतर्क हो गई और मोदीनगर रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया। ट्रैक्टर रोकने का इशारा करते हुए चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे दबोच लिया। जबकि पीछे चल रहे कार सवार चार बदमाश पुलिस की भनक लगते हुए फरार हो गए। दबोचे गए बदमाश ने अपना नाम मीर सिंह निवासी जहांगीरपुर थाना मोदीनगर बताया है। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed