फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नवी करीम पथराव मामले में चार नामजद

नवी करीम पथराव मामले में चार नामजद

Mon, 02 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नवी करीम पथराव मामले में चार नामजद
नवी करीम में पथराव मामले में चार नामजद
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नवी करीम में शनिवार रात दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद हुए पथराव और फायरिंग मामले में एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि चारों नामजद फिलहाल फरार हैं।

शनिवार रात मोहल्ला नवी करीम निवासी छोटू पुत्र महेश व सोहिल का सेटॉप बॉक्स लगाने को लेकर विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ा कि एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर पथराव कर दिया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। घटना में कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने जैसे तैसे स्थित पर काबू पर पाया था। इस मामले में छोटू की तहरीर पर एक पक्ष के चार लोगों साजिद व उसके पुत्र सोहिल, काले, सहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि दोनों पक्षों की ओर से कई लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में दोनों पक्षों के 47 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed