फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   स्याना रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल

स्याना रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल

Wed, 21 Mar 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्याना रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल
दो बाइक की भिड़ंत में पांच लोग घायल
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत स्याना रोड पर सोमवार रात दो बाइक की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक महिला सहित लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार रात विजयपाल, ऊषा और उसका पति दुलीचंद निवासी गांव निखोब से स्याना रोड से कुचेसर रोड चौपला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौपले की ओर से बाइक से जा रहे हापुड़ के कोटला सादात निवासी कपिल और सुनील की बाइक इनसे भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि फिलहाल किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed