फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   विवाहित युवती ने पिता के दोस्त के साथ कोर्ट मैरिज कर ली

विवाहित युवती ने पिता के दोस्त के साथ कोर्ट मैरिज कर ली

Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विवाहित युवती ने पिता के दोस्त के साथ कोर्ट मैरिज कर ली
विवाहित युवती ने पिता के दोस्त के साथ की कोर्ट मैरिज
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बुलंदशहर के एक गांव निवासी विवाहित युवती ने पिता के दोस्त के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इसका खुलासा दोनों के फरार होने पर लगा तो युवती के परिजनों ने हंगामा कर दिया।

बुलंदशहर के एक गांव निवासी किसान ने चार साल पहले अपनी बेटी की शादी कर दी थी। मगर, पति से मनमुटाव होने पर युवती ने अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की कर दी थी, जो विचाराधीन है। इसी दौरान युवती गुपचुप ढंग में करीब दो साल पहले अपने पिता के दोस्त के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। युवती 16 जनवरी को अपने प्रेमी के साथ घर से फुर्र हो गई। इसका पता लगने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए युवक के परिजनों से मारपीट कर दी। इसी बीच युवती के परिजनों को पता लगा कि वह युवक के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र में उसकी नानी के घर में छिपी हुई है। इसके बाद युवती के परिजन बृहस्पतिवार को बुलंदशहर की खानपुर पुलिस को लेकर बहादुरगढ़ थाने में आ गए और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर युवक के ननिहाल में पहुंचे। यहां खोजबीन कर पुलिस ने युवती और युवक थाने ले आई, लेकिन युवती ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट मैरिज के दस्तावेज पेश कर परिजनों के साथ जाने से साफ इंकार करते हुए प्रेमी के साथ रहने की बात कही। बहादुरगढ़ एसओ जयपाल रावत का कहना है कि युवती के बालिग होने के साथ ही कोर्ट मैरिज के दस्तावेज पेश करने पर खानपुर पुलिस कोई भी कार्रवाई करने की बजाए युवती के परिजनों के साथ वापस लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed