{"_id":"5bb906c1867a5568796ab557","slug":"121538852545-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार समेत दो लाख की रकम मांगने वालों के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार समेत दो लाख की रकम मांगने वालों के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस दर्ज
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में कार व दो लाख मांगने पर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में कार समेत दो लाख की रकम न मिलने पर गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से भगाने वाले वाले पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ। पीड़ित महिला ने इस संबंध में ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 17 अप्रैल 2017 को सिंभावली क्षेत्र के एक गांव फुलडेहरा के एक युवक के साथ हुई थी। जिसमें मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दान दहेज दिया था। लेकिन पति समेत ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हो पाए, जो दहेज में कार समेत दो लाख की नकदी लाने का दबाव बनाकर उसका उत्पीड़न करने लगे। महिला का कहना है कि देवर ने उसके साथ बदनियती से छेड़खानी की थी, जिसकी शिकायत करने पर नाराज होकर पति ने उसका अप्राकृतिक यौन शोषण किया। जिसका विरोध करने पर उसे गर्भवती हालत में मारपीट करने के बाद धक्के देकर घर से खदेड़ दिया। जिसने हापुड़ देहात क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के घर जाकर शरण ली और कुछ दिन बाद हापुड़ के अस्पताल में बेटी को जन्म भी दिया था। कुछ दिन पहले पीड़िता ने डीजीपी, डीआईजी, डीएम, एसपी को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति अमित, ससुर राकेश, सास उर्मिला, देवर रोहित, ननद पूजा, साधना, सुषमा, गीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है, जिसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।