{"_id":"5ab1554b4f1c1bbf088b64fb","slug":"121521571147-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व बाइक की भिड़ंत, युवक मरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार व बाइक की भिड़ंत, युवक मरा
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार व बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत
हापुड़। थाना हाफिजपुर के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी के पास मंगलवार दोपहर कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत गई। इस दौरान आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
थाना मुंड़ाली क्षेत्र के गांव रझेटी निवासी सुरेंद्र (32) मंगलवार की सुबह बाइक से गुलावठी आया था। काम खत्म करने के बाद जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मौड़ी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरेंद्र सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। किसी ने फोन कर हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। थाना हाफिजपुर प्रभारी रवि रत्न ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।