फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अवैध खनन पर हंगामा, ट्रैक्टर ट्राली सीज

अवैध खनन पर हंगामा, ट्रैक्टर ट्राली सीज

Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर हंगामा, ट्रैक्टर ट्राली सीज

विज्ञापन
अवैध खनन पर हंगामा, ट्रैक्टर ट्राली सीज
- दस्तोई रोड पर चल रहा था अवैध खनन, मौके पर पहुंचे न्यायिक तहसीलदार
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दस्तोई रोड पर शुक्रवार रात अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम को देख खनन कर रहे लोग भाग गए। न्यायिक तहसीलदार ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दस्तोई रोड पर शुक्रवार रात कुछ लोग एक खेत से मिट्टी का खनन कर रहे थे। जिसे लेकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर न्यायिक तहसीलदार न्यायिक सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। टीम को देखकर खनन करने वाले मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस की मदद से मौके पर मिली मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा खूब हंगामा किया गया। तहसीलदार ने खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि तहसीलदार न्यायिक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। सभी चौकी प्रभारियों को खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed