{"_id":"5a462a5c4f1c1b4e718bbdb4","slug":"101514547804-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने गन प्वाइंट पर लेकर राज-मिस्त्री से एक लाख की रकम लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने गन प्वाइंट पर लेकर राज-मिस्त्री से एक लाख की रकम लूटी
Updated Fri, 29 Dec 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर राज-मिस्त्री से एक लाख की लूट
- दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बैंक से पैसा निकालकर घर को लौट रहे राज-मिस्त्री को गन प्वाइंट पर लेकर बाइकर्स एक लाख की रकम लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से नगर में सनसनी फैल गई।
जनपद अमरोहा के थाना गजरौला के गांव कबीरपुर में रहने वाला मुस्तकीम चिनाई का काम करता है। वह बृहस्पतिवार की शाम करीब पौने चार बजे अति व्यस्तम गढ़-चौपला पर अंबेडकर गेट के पास आईसीआईसीआई बैंक से एक लाख की रकम निकालकर घर को लौट रहा था। स्याना रोड के रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से बचने के मकसद से मुस्तकीम ने बाइक को पुराने दिल्ली रोड की तरफ मोड़ दिया, जिससे कि वह आसानी से फ्लाई ओवर पार कर हाईवे पर पहुंच सके। लेकिन जैसे ही वह पुरानी दिल्ली रोड पर फ्लाई ओवर के पास पहुंचा पीछे से आई बाइक पर सवार दो नकाबकोश युवकों ने गोली मारने की धमकी देकर उसकी बाइक को रुकवा ली। इसके बाद बाइकर्स ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर उसकी जेब में रखी एक लाख की रकम लूट ली। मुस्तकीम ने जब लूटपाट का विरोध किया तो एक युवक ने हाथ में लिए तमंचे से उसके सिर पर वार कर दिया और फिर अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर हाईवे की तरफ भाग निकला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
--वारदात से व्यापारियों में दहशत
दिनदहाड़े हुई लूटपाट की इस संगीन वारदात से नगर में सनसनी फैल गई है। व्यापारी भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वजह 12 दिसंबर को हाईवे किनारे कृषि मंडी में शिफ्टिंग होने से व्यापारियों को प्रतिदिन घर से रकम लेकर पुराने दिल्ली रोड वाले इसी रास्ते से होकर अपनी आड़त पर आना जाना पड़ता है। व्यापारी नेता मूलचंद सिंघल, रोहताश अग्रवाल, अमल गोयल ने पुराने दिल्ली रोड पर दिन में पुुलिस की गश्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
डीएसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि मुस्तकीम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन फौरी तौर पर कराई गई जांच में यह घटना लूटपाट की बजाए ठगी से जुड़ी पाई गई है। घटना का जल्द खुलासा कर ठगी करने वालों को दबोच लिया जाएगा।