फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शराबी ने छोटे भाई की पत्नी को मारपीट कर घायल किया

शराबी ने छोटे भाई की पत्नी को मारपीट कर घायल किया

Tue, 18 Jul 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
शराबी ने छोटे भाई की पत्नी को मारपीट कर घायल किया
शराबी ने छोटे भाई की पत्नी को पीटा, घायल
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के गांव सदरपुर में मकान पर कब्जे को लेकर चल रही रंजिश के चलते सोमवार को शराबी युवक ने बेटियों के साथ मिलकर छोटे भाई की पत्नी की पिटाई कर दी।


इससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने तीनों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी किरन ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है।

उसने बताया कि उसके दो जेठ उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसे लेकर वो आए दिन गाली-गलौच और हंगामा करते हैं।

महिला का आरोप है कि सोमवार दोपहर उसका एक जेठ शराब के नशे में धुत होकर अपनी दो बेटियों के साथ उसके घर में घुस आया और मकान में तोड़फोड़ करने लगा।

इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर पड़ोसियों और ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एसओ रवि रतन का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed