{"_id":"62f687ca15bd4b6c26600251","slug":"crime-hapur-news-gbd242936475","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति बंटवारे के विरोध में महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति बंटवारे के विरोध में महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति बंटवारे के विरोध में महिला की हत्या
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर चौपला पर चार दिन पूर्व हुई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में नया मोड़ आया है। तीन करोड़ रुपये में बेची गई जमीन के रुपये न देने व संपत्ति बंटवारे के विरोध में ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या कर दी। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला संभल के थाना असमौली के गांव नेकपुर निवासी चेतन ने बताया कि उसकी बहन सुदेश उर्फ गुड्डी की शादी 20 वर्ष पूर्व कचेसर चौपला निवासी अमित पुत्र नरेशपाल से हुई थी। उसकी बहन के ससुर ने कुछ समय पहले अपनी तीन करोड़ रुपये की जमीन बेची थी। जिसके रुपये बांटने व संपत्ति बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। बीते मंगलवार की सुबह उसकी बहन सुदेश ने पिता को बताया कि रुपये व संपत्ति बंटवारे को लेकर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पीटा और अब उसकी हत्या करने की फिराक में है। जब उन्होंने अपनी बहन से फोन पर बात करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद जा रहा था। इसके कुछ समय बाद उन्हें अपनी बहन की हत्या करने और पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की सूचना मिली। चेतन ने अपनी बहन के ससुर, सास, देवर व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर ससुर नरेशपाल, सास आशा, देवर ललित व देवरानी रविता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।