{"_id":"58079ef24f1c1b672c70459f","slug":"council-yearly-exams-schools-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा आज से
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
परीक्षाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में गुरुवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। इसकी तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूरी कर ली गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। बीएसए सहित नगर और खंड शिक्षा अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
जिले में 635 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें करीब 50 हजार छात्र पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार को कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र हिंदी विषय की परीक्षा देंगे। पहली पाली में हिंदी लिखित और दूसरी पाली में हिंदी मौखिक की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानाध्यापकों को पेपर सौंप दिए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजे से तीन बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि परीक्षा को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान वह और नगर, खंड शिक्षा अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।