फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Could not start due festive season traffic month

त्यौहारी सीजन के चलते नहीं शुरू हो सका यातायात माह

Tue, 01 Nov 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 01 Nov 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
Could not start due festive season traffic month
नहीं शुरू हो सका यातायात माह - फोटो : Demo Pic

हर साल नवंबर में वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाने व सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह मनाया जाता है। इस वर्ष दीवाली के चलते यह अभियान मंगलवार से शुरू नहीं हो सका। इस माह का आरंभ तीन - चार नवंबर से होने की संभावना है।

विज्ञापन


एक नवंबर से 30 नवंबर तक यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इस माह का शुभारंभ एसपी व डीएम द्वारा स्कूली बच्चों को संबोधित करने के बाद रैली को हरी झंडी दिखाकर किया जाता है।
विज्ञापन


इस वर्ष दीपावली के चलते पुलिस यातायात माह को भूल गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यातायात माह के तहत रैली के लिए स्कूली बच्चों की आवश्यकता होती है। ऐसे में छुटटी के चलते बच्चों का मिल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यातायात माह को लेकर तैयारियां की जा चुकी हैं। बुधवार को स्कूल खुलने पर एक संदेश पत्र भेज दिया जाएगा। जिसके बाद तीन या चार नवंबर को यातायात माह शुरू किया जाएगा।


यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि अवकाश के चलते देरी हुई है। पूर्ण रूप से स्कूल खुलने के बाद संदेश पत्र भेजकर तीन या चार नवंबर से माह का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed