{"_id":"5946c8f54f1c1b89778b4876","slug":"city-jai-jagannath","type":"story","status":"publish","title_hn":" जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंजा शहर
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
bhagwan jagannath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में रविवार को धूमधाम से निकली भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा, जलपान और पानी की बौछारों से रथ यात्रा का स्वागत किया गया। वृंदावन से पधारी संकीर्तन मंडलियों द्वारा सुनाए भगवान जगन्नाथ के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन
रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से जगन्नाथ रथ यात्रा प्रारंभ हुई तो हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं में भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ मच गई। तपती धूप में नंगे पैर उमड़े श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में समस्त शहर समा गया हो। भगवान के शृंगार में अलौकिक दिव्य दर्शन हो रहे थे। जिधर भी नजर जा रही थी, उधर जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे।
विज्ञापन
रथ यात्रा में शहर के हजारों श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के शर्बत, आइसक्रीम, छोले-चावल, कचौड़ी आलू, कढ़ी चावल, बिस्कुट, धूपबत्ती आदि वितरित की जा रही थी। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों हापुड़ शहर साक्षात जगन्नाथ धाम बन गया हो। चारों ओर से जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था।
वृंदावन से पधारे गौरदास, सिरसा से पधारे भैय्या किशनदास के भजनों से रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। रथ को पुरी धाम की तरह से वृंदावन से आए कारीगरों द्वारा फूलों से सजाया गया था। फूलों की भीनी-भीनी महक से पूरा शहर आनंदति हो रहा था। रथ में फूलों की सजावट देखते ही बन रही थी।
रथ यात्रा में हाथरस, वृंदावन, पिलखुवा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़ आदि शहरों से रसिकजनों ने पधारकर श्री जगन्नाथ महोत्सव में चार-चांद लगा दिए। रथ यात्रा श्री लक्ष्मीनारयण मंदिर पर विश्राम हुई। जिसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पंडित अखिलेश, पंडित संतोष तिवारी, गोपाल, हरिओम, राजेश, त्रिलोक चंद, मुकेश, मोहनलाल, जयभगवान, मुकेश, ब्रजेश, राजेश, अमित, नरेश, गंगाशरण, अरूण, अतुल, अनुज, विकास, संजय, जीतू, संजीव, अशोक, संजय आदि का सहयोग रहा।
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। रथ के साथ-साथ भारी पुलिस बल चल रहा था। जबकि चंडी रोड पर जगह-जगह पुलिस टीम गश्त कर रही थी। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर और थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह लगातार गश्त कर रथ यात्रा की व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।
शानदार व्यवस्था
भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा सेवा समिति ने इस बार व्यवस्था की थी कि रथ का रस्सा खींचने के लिए एक तरफ पुरुष श्रद्धालु और दूसरी तरफ सिर्फ महिला श्रद्धालु रहेंगी। इस व्यवस्था से रथयात्रा में शालीनता कायम रही और कोई अव्यवस्था नहीं हुई।