{"_id":"687fc2c70f403869960b268f","slug":"circle-rate-increase-hapur-news-c-135-1-hpr1005-127733-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सर्किल रेट बढ़ने से पहले बैनामे के लिए आए 300 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सर्किल रेट बढ़ने से पहले बैनामे के लिए आए 300 आवेदन
Tue, 22 Jul 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले में नए सर्किल रेट एक अगस्त से लागू करने की तैयारी है। इससे पहले जमीनों के बैनामे कराने के लिए उपनिबंधक कार्यालय में ऑनलाइन आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। 24 से 31 जुलाई तक के बीच बैनामे कराने के लिए करीब 300 आवेदन हैं।
नए सर्किल रेट बढ़ने से स्टांप शुल्क बढ़ जाएगा। इससे जमीनों का बैनामा कराना महंगा होगा। ऐसे में तय जमीन पर स्टांप बढ़ने से जमीन महंगी हो जाएंगी। इसलिए अगस्त और सितंबर तक जिन जमीनों के बैनामे होने थे। वह जुलाई में ही बैनामा कराने की तैयारी में हैं। बता दें कि जिले की तीनों तहसील क्षेत्रों में हर दिन करीब 40 से 50 बैनामे होते हैं। इसके अलावा समझौता दस्तावेज अलग पंजीकृत होते हैं। ऐसे में सर्किल रेट बढ़ने से पहले कुछ लोग जल्दी बैनामा कराना चाहते हैं। हालांकि, कांवड़ यात्रा के कारण पिछले दो दिनों में जिले में अधिक बैनामे नहीं हुए हैं। ऐसे में अब माह का अंतिम सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा।
बता दें कि उप निबंधक कार्यालय द्वारा मई माह में प्रस्तावित सूची चस्पा की गई थी। इसके अनुसार हापुड़ तहसील क्षेत्र के शहरी इलाके में 20 व ग्रामीण में अलग-अलग हिस्सों में 10 से 15 प्रतिशत, गढ़मुक्तेश्वर के आधे हिस्से में पांच से 10 प्रतिशत और धौलाना तहसील के शहरी इलाके में 20 प्रतिशत व ग्रामीण इलाके में 25 से 30 प्रतिशत तक दरें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
मामले में एआईजी स्टांप सुनील सिंह ने बताया कि एक अगस्त से नए सर्किल रेट बढ़ाने की पूरी तैयारी है। लोग आवेदन करेंगे तो उन्हें नए स्लॉट के अनुसार नंबर दिया जाएगा। जिससे वह बैनामा करा सकते हैं।