{"_id":"6b0092a26852a88db70766d5","slug":"chants-have-been-echoing-at-14-ganga-ghats-since-morning-hapur-news-c-306-1-gha1004-124903-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 14 गंगा घाटों पर सुबह से गूंज रहे जयकारे, पांच लाख श्रद्धालुओं ने डाला पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 14 गंगा घाटों पर सुबह से गूंज रहे जयकारे, पांच लाख श्रद्धालुओं ने डाला पड़ाव
विज्ञापन
गढ़ मेले में स्नान के दौरान प्रार्थना करतीं श्रद्धालु।
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक मास की पावन बेला में गंगा की लहरों के बीच आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है। मन में पुण्य की कामना, जुबां पर मां गंगा के जयकारे और आंखों में श्रद्धा का भाव लेकर लाखों श्रद्धालु गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंच रहे हैं। 14 गंगा घाटों पर सुबह से ही स्नान और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो जाता है। दोपहर दो बजे तक घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष गूंजते रहते हैं। कोई गंगा में डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहा है तो कोई दीपदान और पूजन के माध्यम से पुण्य अर्जित कर रहा है।
मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद के साथ ही सदर बाजार से लेकर विभिन्न सेक्टरों तक रौनक छाने लगी है। तंबुओं की बस्तियां आबाद हो रही हैं और गंगा किनारे ग्रामीण परिवेश की अलग ही तस्वीर नजर आ रही है। कहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर बजते संगीत के बीच युवा नृत्य कर रहे हैं तो कहीं परिवारों के सदस्य मिलकर चूल्हे पर देसी पकवान तैयार कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई मेले के माहौल में रम गया है। श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही के चलते कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन रही है।
ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बनीं श्रद्धालुओं का आशियाना
गांवों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को ही अपना अस्थायी घर बना लिया है। परिवार के साथ पहुंचे लोग वहीं खाना बना रहे हैं और रात में विश्राम कर रहे हैं। ग्रामीण परिवेश की यह तस्वीर मेले को अलग पहचान दे रही है।
विज्ञापन
चूल्हे पर पक रहे देसी पकवान
गंगा किनारे डेरों में कहीं दाल पक रही है तो कहीं सब्जी और रोटियां तैयार हो रही हैं। महिलाएं और पुरुष मिलकर भोजन बनाने में जुटे हैं। घर से दूर भी परिवारों को सामूहिक रसोई में अपनापन महसूस हो रहा है।
जाम में थम रही वाहनों की रफ्तार
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ मेला क्षेत्र के प्रमुख रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। कई स्थानों पर जाम लगने से श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आज से झूलों की मस्ती
मेले में शुक्रवार से झूले शुरू होने जा रहे हैं। बच्चों और युवाओं को इसका बेसब्री से इंतजार है। झूले शुरू होने के बाद मेला क्षेत्र में मनोरंजन और आकर्षण का दायरा और बढ़ जाएगा।